आरोन थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के आरोपी को पकड़ा है। 12 दिसंबर दोपहर को थाना प्रभारी पंकज कुशवाहा ने बताया, 23, 24 जून 2024 की रात देवमढ़ी और सिरसी गांव के बीच 97 खंभों से तार चोरी हुआ। पूर्व में चार आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके है। फरार अंतिम आरोपी दिलीप धाकड़ ग्राम कंचनपुरा थाना कैंट गुना को 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।