माखन नगर: माखननगर: मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़, वीडियो वायरल
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 4, 2026
माखननगर के मुहासा औद्योगिक क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम करते देखा जा सकता है।