भरथना: बकेवर कस्बे के पास बाइक सवार दंपति हुए घायल, पत्नी की हालत गंभीर
बकेवर थाना कस्बा के चंद्रपुरा बंबा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े। लखना निवासी गौरव अपनी पत्नी तान्या सिंह के साथ जयगुरुदेव आश्रम खितौरा से लौट रहे थे, तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तान्या की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया,