खगौल: गोला रोड पर भीषण सड़क हादसे में बाइक और डस्टर कार की टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड में सोमवार की शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक और डस्टर कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक तेज गति से जा रहे थे, तभी मुड़ रही डस्टर कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और बाइक