कोतवाली थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर रुपये का जुआ खेलते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए।