जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का मौके पर पहुंचकर प्रभावी निस्तारण किया। शनिवार को पुलिस टीमों ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर कुल 24 शिकायतों का निस्तारण कर दिया।