टेहरोली: मगरपुर में सेल्फी लेते समय तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, मचा कोहराम
सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम मगरपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक नाव पर बैठकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। रातभर चली तलाश के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया रानीपुर के मोहल्ला लाड़गंज निवासी अमन रैकवार पुत्र मनीष रैकवार का शव तालाब से मिलने से मचा कोहराम