संझौली: संझौली बाजार के काली मंदिर में पूजा करने गई महिला की सोने की जिउतीया चोरी, प्राथमिकी दर्ज
संझौली थाना क्षेत्र के संझौली बाजार में स्थित काली मंदिर में शनिवार की सुबह 10 बजे पूजा करने गई संझौली निवासी धनवती देवी पति स्वर्गीय मुन्नीलाल राम की सोने की जिउतीया की चोरी हो गई। इस संबंध में महिला ने संझौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा कि सुबह काली मंदिर में पूजा करने गई थी। वापस लौटे तो मेरा सोने का जिउतीया गायब थी.........