घोड़ाडोंगरी: जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
मंगलवार को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित जमीन घोटाले के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री **** के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।