पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में डाक पार्सल गाड़ी से भिड़ी पिकअप वैन, चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 7, 2026
पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एनएच 231 पर अग्रवाल मार्केट के समीप गुरुवार 3 बजे दिन में फल लादकर आ रही एक पिकअप वैन सामने से आ रही डाक पार्सल गाड़ी से टकरा गई. जिससे इस हादसे में पिकअप वैन पर सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है.सभी घायलों को इलाज हेतु GMCH में भर्ती कराया गया