उज्जैन शहर: पीपली नाका के खुले चैंबर में गिरे तीन लोगों का पुलिस द्वारा सफल रेस्क्यू, एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं पहुंचे मौके पर
उज्जैन के पीपली नाका क्षेत्र में खुले चैंबर में तीन लोगों के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।