चूरू: गांव नाकरासर के जोहड़ में रतननगर पुलिस ने पकड़ा गांजा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 20, 2024 चूरू की रतननगर पुलिस ने गांव नाकरासर मे कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख 15 हजार रुपए भी बरामद किए गये। रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने रविवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव नाकरासर मे जोहड़ के पास हाथ मे थैला लिए एक व्यक्ति मिला।