बेंगाबाद: सिदो-कान्हु की धरती से शुरू हुई 'जस्ट ट्रांजिशन यात्रा' गिरिडीह के चुंजका पहुंची, पर्यावरण व न्यायपूर्ण विकास पर चर्चा
झारखंड में सिदो, कान्हु की भूमि से शुरू हुई जस्ट ट्रांजिशन यात्रा शुक्रवार 1 बजे को गिरिडीह जिले के चुंजका पहुंची। भोगनाडीह से शुरू हुई यह यात्रा फतेहपुर होते हुए गाण्डेय से गिरिडीह तक पहुंची, जिसके बाद चुंजका पंचायत में एक सभा का आयोजन किया गया।