सिवनी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान (बोरी बंधान) के अंतर्गत विकासखंड कुरई के सेक्टर क्रमांक–1 में उतरिया नाले पर जल संरक्षण कार्य किया गया। शुक्रवार को नवांकुर संस्था उत्कृष्ट जनकल्याण समाज सेवा समिति, रिडडी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उतरिया के सहयोग से नाले पर दो स्थानों पर बोरी बंधान का निर्माण कर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई।