बुरहानपुर: खडकोद में गोवर्धन पूजा का आयोजन, सांसद ने की गौमाता की पूजा, कलेक्टर-एसपी सहित ज़िला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद
बुरहानपुर के ग्राम खडकोद के गायत्री परिवार के गौलोक धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गौमाता का पूजन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि गौमाता परमात्मा एवं प्रकृति के समान हमें जीवन देती हैं।इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखना है।