एगारकुंड: सुभाषनगर में चोरों ने मोटरसाइकिल की चोरी, पीड़ित ने थाने में कराई शिकायत दर्ज
सुभाषनगर निवासी देव प्रकाश राव के घर के बाहर से चोरों ने शुक्रवार की दोपहर को मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने चिरकुंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित देव प्रकाश राव ने कहा कि वो स्कूल से अपने बच्चे को घर लेकर आए व मोटरसाइकिल को घर के बाहर लगाकर खाने के लिए अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी।