एगारकुंड: एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बैठक में शामिल नहीं होने वाले मुखियों को बीडीओ ने किया शो कॉज
एग्यारकुंड प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बीडीओ विनोद कर्मकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ विनोद कर्मकार ने जो मुखिया बैठक में शामिल नहीं हुए, वैसे मुखियाओं के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।