जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।