घाटमपुर में जहानाबाद रोड पर सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।गुरुवार दोपहर 1बजे दुकान से सामान लेकर सड़क पार करते समय उसे एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।घायल बच्ची की पहचान आसरा आवास कॉलोनी निवासी आफिया के रूप में हुई है।