मांझी: मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Manjhi, Saran | Apr 19, 2026 मांझी ताजपुर मुख्य सड़क पर हरदेव यादव द्वार के समीप रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे दो बाईकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक सवार एक दूसरे के विपरीत दिशा से आ रहे थे गति तेज होने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।