ALTF टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जहां पुलिस टीम ने 570.4 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान 12500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। साथ ही पांच भट्ठी को ध्वस्त कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई है। जानकारी मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे दी गई