कानपुर: हैलेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पंखे में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने आग पर पाया काबू
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैलेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पंखे में आग लगने से हड़कंप मच गया ।अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। अस्पताल की मीडिया प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया आग पर काबू पा लिया गया है बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने भी निरीक्षण किया।