शाहपुरा: जबलपुर आगमन पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी का अल्प प्रवास पर आज रविवार को 7 बजे जबलपुर आगमन हुआ। सुबह रेल्वे स्टेशन पर भारतीय किसान संघ महानगर के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री साईं रेड्डी जिले की तीन तहसीलों का दौरा कर किसानों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। गोपाष्टमी उत्सव के तहत गौ पूजन कार्यक्रम में शामिल भी होंगे।