राजगढ़: सुलखनिया छोटा हाल राजगढ के अभिषेक कुल्हरी ने 2018 में हादसे में खोई आंखों की रोशनी, RAS में पाई दूसरी रैंक
Rajgarh, Churu | Apr 19, 2026 हौसले अगर बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता रोक नहीं सकती। इस बात को सच कर दिखाया है गांव सुलखनियां छोटा हाल सैनिक कॉलोनी राजगढ निवासी अभिषेक कुल्हरी पुत्र ओमप्रकाश कुल्हरी ने वर्ष 2018 में एक एक्सीडेंट में दोनों आंखों की रोशनी खोने के बाद भी अभिषेक कुल्हरी ने हार नहीं मानी और आरएएस दृष्टिबाधित श्रेणी में दूसरी रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान बना दिया है।