भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बनहार गांव में एक जन वितरण प्रणाली दुकान में कंकर पत्थर युक्त घटिया चावल वितरण करने को लेकर उपभोक्ताओं के द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के बनहारा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता प्रमोद कुमार चौधरी के दुकान पर दर्जनों लाभुक ने हंगामा कर दिया।