गाज़ीपुर: गंगा दशहरा पर लहुरी काशी गाजीपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ददरी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर लहुरी काशी गाजीपुर पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूबा नजर आया। ददरी गंगा घाट समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन और नगर पालिका परिषद की ओर से घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष...