रसूलाबाद: रसूलाबाद तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न,कुल 85 शिकायतों में चार का मौके पर हुआ निस्तारण
रसूलाबाद तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां अपर जिलाधिकारी ने जनसुवाई कर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।