रसूलाबाद: बाबा गांव निवासी दहेज लोभियों ने 50 हजार रुपये लेने के बाद शादी से किया इनकार, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र रसूलाबाद के बाबा गांव निवासी दहेज लोभियों ने दहेज में पैसा लेने के बाद शादी से इनकार कर दिया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रितेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी बीते 1 साल पहले बाबा गांव निवासी बच्चा तिवारी के पुत्र ऋषि से तय की थी। आरोप है कि 50 हजार रुपये हड़पने के बाद दहेज लोभियों ने शादी से इनकार कर दिया।