मंझिआंव: मझीआंव में विदाई समारोह: शाखा प्रबंधक सहित दो अधिकारियों का सम्मान
मझीआंव बाजार स्थित Central Bank of India की चंद्री शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडे को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण हैदराबाद कर दिया गया है। वहीं सहायक प्रबंधक प्रकाश कुमार सिंह को भी स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया, जिनका तबादला बिहार के गया क्षेत्रीय कार्यालय में हुआ है।