रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 सेवा के अंतर्गत शामली जिले को 9 चार पहिया वाहन के रूप में स्कार्पियो गाड़ी और 2 दुपहिया वाहन के रूप में पल्सर बाइक प्राप्त हुए हैं। एसपी शामली एनपी सिंह ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर वाहनों को पुलिस लाइन से रवाना करते हुए विभिन्न थानों को आवंटित किया। एसपी ने रेस्पाइंस टाइम में अधिक सुधार के निर्देश भी दिए।