बदायूं: कचहरी चौराहे के निकट जहरखुरानी का शिकार युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | Oct 28, 2025 बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अजय पुत्र ओमपाल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में चपरासी की नौकरी करता था। 26 अक्टूबर को वह दिल्ली के आनंद विहार से बदायूं आने के लिए बस पर बैठा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। वह रास्ते में ही जहरखुरानी का शिकार हो गया।