पीलीबंगा: पीलीबंगा के श्री केसर देव दरबार में भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीलीबंगा के श्री केसर देव दरबार में आज गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह बाबा चेतराम ने की। कार्यक्रम में भामाशाह बाबा चेतराम ने दो गौशालाओं को 22 बोरी खल एवं बेसहारा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 23900 का नगद सहयोग दिया। कार्यक्रम में मनोहर लाल बिश्नोई, सुख सिंह,चुन्नी नाथ, कुलविंदर सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।