गोरखपुर: जिला जेल में निरक्षर कैदियों को शिक्षित करने के लिए दी गई मुफ्त किताबें और बनाई गई लाइब्रेरी
जिला जेल में तकरीबन 400 ऐसे कैदियों की तलाश की गई है जो पढ़ने लिखने में असमर्थ है, उन्हें शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की मदद से मुफ्त में किताब मुहैया कराया जा रहा है। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर एक लाइब्रेरी भी बनाया है। जल प्रशासन का मानना है की जेल से छूटने के बाद यह शिक्षित होंगे तो समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।