गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खेतों में लगी आग, मदद के लिए पहुंचे सांसद रवि किशन शुक्ला
आज पिपराइच थानाक्षेत्र के अंतर्गत पशर्मापुर, बड़ेगांव, चकदहा व सीधावल चौराहा सहित अन्य गांव में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर के विधायक महेंद्र पाल सिंह के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया। दमकल विभाग एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोगों को आश्वासन दिया कि आग से हुई नुकसान का मुआवजा उन्हें मिलेगा।