बरेली: पति की प्रेमिका पर आरोप लगाकर विवाहिता लापता, घर में छोड़ा सुसाइड नोट, सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला
बरेली के सुभाषनगर के शांति विहार कॉलोनी की विवाहिता घर से लापता हो गई। उसके जेठ की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें विवाहिता ने अपने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोप लगाए हैं। विवाहिता के जेठ ने बताया कि उसका पति बेकरी चलाता है।