बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाड़ी का भंडाफोड़ किया, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोगी नवादा क्षेत्र से बंद कमरे में सट्टे की खाईवाडी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपी काफी लंबे समय से बंद कमरे में सट्टे की खाईवाड़ी कर रहे थे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया।