जोकीहाट: एक सप्ताह बाद जोकीहाट में पहुंचे 342 गैस सिलेंडर, लोगों ने ली राहत की सांस
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के अझवा में गुरुवार को गैस सिलेंडर की खेप पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ वितरण केंद्र पर उमड़ पड़ी। करीब एक सप्ताह से सिलेंडर की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली। सुबह से ही केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं, लेकिन एजेंसी द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के कारण वितरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलती रही।