कनाड़िया: कनाड़िया ड्रग्स पार्टी कांड: अबान शकील से खुले राज, रतलाम फार्म हाउस में हुई थी पार्टी, आंटी नेटवर्क की एंट्री
पुलिस अधिकारी ने सोमवार 2 बजे बताया की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से पहले रतलाम स्थित एक फार्म हाउस पर पार्टी की थी। यह फार्म हाउस दानिश नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया। वही पुलिस अब फार्म हाउस संचालक की तलाश कर रही है।युवतियों के मोबाइल फोन से इस पार्टी के वीडियो भी बरामद हुए हैं।