सीकर के खाटू श्याम जी इलाके में मानव तस्करी विरोधी इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नाबालिक बच्चों को मुक्त करवाया। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खाटू श्याम जी इलाके में इन बच्चों से भिक्षावृत्ति का कार्य करवाया जाता था इसकी सूचना मिलने के बाद इन्हें मुक्त करवाया गया।