45वीं अंतर बटालियन रेंज द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता छठी बटालियन आरएसी ग्राउंड धौलपुर पर आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बटालियन का नाम रोशन करें और खेल के दौरान खेल भावना का परिचय दें। उन्हो