मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार दोपहर पौने दो बजे मढ़ी गांव पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा की माताजी से मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मढ़ी गांव में दौरे को लेकर रविवार को दिनभर तैयारियां चलती रही। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे मढ़ी गांव पहुंचेंगे।