जगदलपुर: लाईवलीहुड कॉलेज में योजनाओं के तहत कौशल प्रशिक्षण, उपकरण, विपणन समर्थन और वित्तीय सहायता के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन
भारत सरकार द्वारा घोषित ’आत्म निर्भर अभियान’’के अन्तर्गत खाद्य प्रशस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना व सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 4 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।