आगामी 23 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक दलपत सागर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारियों के तहत मिथिला समाज के द्वारा सोमवार शाम 7 बजे एक दिया स्वच्छता के नाम अभियान के अंतर्गत 101 दीप प्रज्वलित किए गए।