सिवनी: सिवनी में खैर माई पूजन: ढीमर सकल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मंदिर में की आराधना
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 सिवनी नगर में ढीमर सकल समाज पंचायत द्वारा खैर माई पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को बताया गया कि इस दौरान समाजजनों ने शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए।।पारंपरिक वेशभूषा और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा खैर माई मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।