नरपतगंज: नरपतगंज में अंबेडकर जयंती पर हाट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया
नरपतगंज में अंबेडकर जयंती के अवसर पर नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित हाट परिसर में मंगलवार को बाबा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसका अनावरण वार्ड पार्षद प्रलयंकर सिंह उर्फ गब्बर सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर अशोक राम, वीरेंद्र मारिक, आलोक मेहता , पूर्व मुखिया तिलानंद राम ,श्यामदेव रॉय आदि मौजूद रहे।