अनूपपुर: बीते 24 घंटे में जिले में 1.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 1.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 4.3, वेंकटनगर में 2.4 तथा पुष्पराजगढ़ में 4.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, अमरकंटक तथा बेनीबारी में वर्षा निरंक दर्ज की गई।