सतना जिले के चित्रकूट में गायत्री मंदिर के सामने स्थित एक अस्थायी भोजनालय की दुकान में अचानक आग लग गई। तेज़ी से फैली आग में दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अच्छी बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।