चुनार: अदलपुरा में दो दिवसीय अठगवां गौड़ेर मेला शुरू, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, सोनभद्र से पहुंचे लोग
अदलपुरा में दो दिवसीय अठगवां (गौड़ेर) मेला रविवार से शुरू हुआ। गौड़ेर मेला में वाराणसी, जौनपुर, भदोही, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कोने-कोने से लाखों की संख्या में मां शीतला को बधावा लेकर आते हैं। मां का सेवकिया ढोल नगाड़े के साथ मां का जयघोष करते हुए हाथ में दीपक और बड़े बड़े हरे बास में फ़रहरा लेकर पहुँचे।