रनगांव में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक महिला की 6 बकरियां चोरी कर ली। पीड़िता ने मंगलवार को सुवह 11 बजे पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात्रि 9 बजे उसने एक लकड़ी के खोखे में बकरियों को बन्द करके ताला लगा दिया जब सुवह देखा तो ताला टूटा और बकरियां नदारद थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।