कटनी ग्रामीण: बरसात से पहले बिजली विभाग अलर्ट मोड पर, रीठी तहसील में तेज़ी से चल रहा मेंटेनेंस अभियान
मानसून के आगमन से पहले रीठी तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा व्यापक मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। विभाग की टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। बिजली के पोल और लाइनों से टकरा रही पेड़ों की डालियों की कटाई एवं सफाई का कार्य किया जा रहा है,